गौरीगंज, फरवरी 11 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने झुनझुना बजाकर विरोध जताया है। बुधवार को सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बासूपुर गांव में झुनझुना बजाकर बजट की निन्दा किया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला नौजवान और किसान विरोधी है। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। किसानों की समस्याओं पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। खाद, बीज, पानी, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बेरोजगारों, महिलाओं, व्यापारियों को इस बजट से दूर रखा गया है। सरकार ने गरीब व पिछड़े वर्ग के हाथों में झुनझुना पकड़ाने का काम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.