झुनझुनवाला स्कूल में आईसीटी लैब के संचालन को लेकर पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के झुनझुनवाला आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल में आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन के लिए सोमवार से पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन गोराडीह, सबौर, जगदीशपुर और नगर निगम क्षेत्र के 19 विद्यालयों के 38 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे, और यह प्रशिक्षण 8 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। जिला आईसीटी कोऑर्डिनेटर मो. तकी अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक के उपयोग में दक्ष बनाना है, ताकि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का बेहतर संचालन सुनिश्चित हो सके। वहीं प्रशिक्षक राकेश कुमार और सनी राज ने शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.