जहानाबाद, मार्च 27 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी पशु मेला के समीप से गुरुवार को एक बाइक की चोरी हो गयी। इस संदर्भ में भेलावर थाने के मनियारी निवासी पीड़ित बाइक मालिक प्रमोद कुमार ने लिखित शिकायत घोसी थाना में की है। उन्होंने बताया कि वह मवेशी खरीदारी को लेकर झुनकी पशु मेला गया था जहां वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक लगाकर मेला में खरीदारी को लेकर घूम रहा था। कुछ समय बाद जब वह बाइक लेने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। इस सिलसिले में पीड़ित के द्वारा घोसी थाना के पुलिस को शुक्रवार को आवेदन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.