झुनईया पुल पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
रामपुर, सितम्बर 4 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झुनईया पुल के ऊपर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम कराय गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर झुनईया पुल के ऊपर एक ट्रक के स्टड टूट जाने के कारण वह डिवाइडर की ओर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक खराब खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरे ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में सूरज (25) निवासी ग्राम पुराना सल्ला, थाना पुराना सल्ला, जनपद गुरदासपुर पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,उसके साथ मौजूद गुरजीत सिंह और रविंद्र को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.