नैनीताल, मार्च 8 -- भवाली। रामगढ़ क्षेत्र के झुतिया में बीते शनिवार रात गुलदार ने दो दुधारू गायों को मार डाला।ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय खेतों के पास घूम रही दो गायों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें मार डाला। ग्रामीण देवेंद्र मेर ने बताया कि क्षेत्र में तीन गुलदार लगातार दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वे स्कूलों के आसपास मंडराते दिखे थे, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में डर बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...