नैनीताल, फरवरी 22 -- भवाली, संवाददाता। विकासखंड रामगढ़ के झुतिया गांव में बीते शनिवार को एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत है। ग्रामीण देवेंद्र मेर ने बताया कि जैसे ही तीन गुलदार गांव के पास देखे गए, महिलाओं को फोन कर सचेत किया गया। डर के कारण महिलाएं जंगल से घर लौट आईं। ग्रामीणों ने गुलदारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। जिसके बाद आसपास के गांवों में भी लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं और समूह में ही जंगल जाने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.