नैनीताल, मार्च 19 -- भवाली। झुतिया गांव में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ गया है। आए दिन खेतों और घरों के आसपास गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय देवेंद्र मेर ने बताया कि वन विभाग से जल्द गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे विभागीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...