सहरसा, अप्रैल 12 -- सहरसा। शहर के विभिन्न हिस्सों में वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी और मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम अब शहर के शाहपुर इलाके में ढाई एकड़ जमीन पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने की तैयारी में जुट गया है। इस भवन में उन परिवारों को आवास आवंटित किया जाएगा, जो फिलहाल शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क किनारे, बस स्टैंड के पास, स्टेडियम परिसर के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रह रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि अगले महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार शाहपुर के पास चयनित जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा, ताकि सीमित जमीन में अधिक से अधिक परिवारों को बसाया जा सके। योजना का उद्देश्य सिर्फ मकान देना न...