प्रयागराज, मार्च 10 -- करेली स्थित मुर्गा दरबार के पीछे झुग्गी बस्ती में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू किया। हालांकि, तब तक तीन झोपड़ी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मुर्गा दरबार के पीछे खाली जमीन पर तीन झुग्गी झोपड़ी बनाकर मोहम्मद इस्लाम अपने परिवार के साथ रहता है। झोपड़ी में सोमवार रात खाना बनाते समय चिंगारी से आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे। जब तक आसपास के लोग मदद करते, तब तक आग ने तीनों झोपड़ियों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की उठती तेज लपटों को देख खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दो फायर टेंडर वाहनों के साथ टीम पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.