नोएडा, जुलाई 5 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। गांव अच्छेजा के आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बीच उम्मीद संस्था ने 'स्कूल चलो अभियान' चलाया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेन्द्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। इस अवसर पर बैग, पुस्तक, पेन और पेंसिल का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...