नोएडा, सितम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। उम्मीद संस्था द्वारा बादलपुर के निकट झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क रजिस्टर, कॉपियाँ, नोटबुक और पेंसिल वितरित की गईं। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी शिक्षा के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। अरुण जागेश कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...