झुग्गीवालों के लिए 7400 ईडब्ल्यू फ्लैट तैयार हो रहे : सूद
नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को भलस्वा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले फ्लैट जल्द ही झुग्गी-झोपड़ी और स्लम बस्तियों में रहने वाले निवासियों को आवंटित किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि यहां गरीबों के लिए 7400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए थे। समय पर आवंटन न होने के कारण अब ये जर्जर हालत में हैं और फिलहाल रहने लायक नहीं है। इसलिए सरकार इनका पुनर्निर्माण और मरम्मत करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने झुग्गियों में रहने वालों के पुनर्वास की न तो कोई योजना बनाई और न ही समय पर फ्लैट का आवंटन किया। भाजपा सरकार झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों एवं उनके बच्चों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.