नई दिल्ली, फरवरी 16 -- - भलस्वा फ्लैटों में चल रहे मरम्मत कार्य का शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने किया निरीक्षण नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को भलस्वा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गी-झोपड़ी एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले निवासियों को सम्मानपूर्वक और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। यहां तैयार होने वाले फ्लैट जल्द उन्हें आबंटित किए जाएंगे। निरीक्षण के बाद मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यहां पर 7400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट गरीबों के लिए बनाये गए थे। लेकिन समय पर आबंटन न होने के कारण अब यह जर्जर हालत में है। फिलहाल यह रहने लायक नहीं है। इसलिए दिल्ली सरकार द्वारा इसके पुननिर्माण और मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। उन्ह...