आरा, जून 28 -- संवाद इंट्रो : आरा शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन, नहर किनारे और अन्य जगहों पर झुग्गियां बसती चली गयी हैं। एक सर्वे के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग 20 झुग्गी बस्तियां हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सभी प्रकार की जरूरी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण इनकी स्थिति नारकीय रहती है। बरसात में ज्यादा मुश्किलें आती हैं। नगर निगम के बजट में इन बस्तियों का समुचित विकास करने और जरूरी सुविधाएं बहाल करने को खर्च करने का प्रावधान भी किया गया है। निगम की ओर से पेयजल, गली और सड़कों का निर्माण भी कराया जाता है। लेकिन, सरकारी जमीन पर बसने के कारण इन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये। आये दिन ये अतिक्रमण हटाने के अभियान के शिकार हो जाते ह...