गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुवार को सेक्टर-56 में अधिग्रहित जमीन पर डली करीब 125 झुग्गियों और कच्चे कमरों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के तहत किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे अमित कौशिक की अध्यक्षता में हुई। करीब चार एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। इस जमीन पर कुछ लोगों ने झुग्गियां और कच्चे कमरे बनाए हुए थे। इनसे किराया वसूल किया जा रहा था। कनिष्ठ अभियंता अमनदीप ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ योगेश कुमार मौजूद थे। इस मौके पर जेई विकास सैनी, रामफल के अलावा सुनील पटवारी, दयानंद, राजकुमार, राजेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.