कानपुर, दिसम्बर 18 -- नगर पंचायत अकबरपुर में इन दिनों बिजली आपूर्ति के लिए लगे विद्युत पोलों से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। जिम्मेदारों की अनदेखी से उदासीनता के चलते आये दिन किसी भी दिन जनहानि हो सकती है। जगह-जगह लगे पोलों में झूलते तार व ट्रांसफार्मर की जाली खराब होने से खतरा मंड़रा रहा है। अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बाढ़ापुर रोड पर लगे विद्युत पोल सीधे खडे़ होने के बजाय 60 अंश के कोण में टिका है, जिसमें झूलते तार लोगों के हाथ की पकड़ में आ जाते हैं, जिससे जनहानि होने की आशंका बनी हुई है। वहीं रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर में सुरक्षा के लिए लगी जाली भी क्षतिग्रस्त होने से आसपास मंडरा रहे अन्ना मवेशी भी किसी दिन हताहत हो सकते हैं। वहीं बरसात के दिनों में इन ट्रांसफार्मर के करीब से गुजरने वाले लोग जान जोखिम में डाल निकलते हैं। साथ ही बाढ़ापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.