कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के डोरमा एवं कंथुआ गांवों में झुके हुए विद्युत पोल ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कंथुआ गांव के बाहर खेतों की ओर झुका 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन विद्युत पोल किसी भी समय बड़े हादसे को दावत दे सकता है। डोरमा गांव के अंदर भी नाली पर खड़ा बिजली का एक खंभा अपनी पकड़ खो चुका है और एक मकान की ओर काफी हद तक झुक गया है। यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल की भारी क्षति होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों एवं किसानों का कहना है कि झुके हुए विद्युत पोलों की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। कंथुआ गांव में झुका पोल 11 हजार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.