औरैया, जून 30 -- दिबियापुर क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ में झुक चुकी पानी की टंकी को मंगलवार शाम कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ध्वस्त कर दिया गया। विशेषज्ञों की निगरानी में हैमर मशीन से टंकी के पिलरों को काटने के बाद नियंत्रित तरीके से उसे गिराया गया। पूरे अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ध्वस्तीकरण के दौरान टंकी के चारों ओर करीब 100 मीटर क्षेत्र को खाली कराया गया और बैरिकेडिंग कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। दिबियापुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे, जबकि हरियाणा से आई विशेषज्ञों की टीम पूरे अभियान की निगरानी करती रही। जल निगम के अवर अभियंता रविकांत प्रजापति ने बताया कि टंकी का ध्वस्तीकरण पूरी तरह व...