विकासनगर, मई 1 -- नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में नगर पालिका कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा थ्री-फेज हाईटेंशन बिजली का पोल गंभीर खतरे का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल पहले से ही टेढ़ा था, लेकिन हाल ही में एक निजी नेटवर्क कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए की गई खुदाई से इसकी नींव कमजोर हो गई है। मौजूदा समय में चल रहे आंधी-तूफान और सीवर लाइन कार्य में लगे भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यह पोल अब गिरने की कगार पर पहुंच गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि किसी वाहन की इस झुके हुए पोल से टक्कर हो जाती है, तो पूरे मोहल्ले में बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति इस संबंध में मोहल्लेवासी काकू राम, सतीश, निर्मल, जितेंद्र, शौयल, रजनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.