फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर, संवाददाता। हथगाम के अखरी गांव में तिहरे हत्याकांड की बरसी से दो दिन पूर्व शुरु हुई परिजनों की भूख हड़ताल मंगलवार देर शाम खत्म हो गई। डीएम व एसपी के साथ करीब एक घंटे तक परिजनों ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। बैठक में प्रशासन झुका। सभी प्रमुख मांगो के माने जाने के आश्वासन पर परिजन राजी हुए। जिसके बाद देर शाम नायब तहसीलदार अखरी पहुंचे। महिला कांस्टेबल ने हड़ताल में बैठी महिलाओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।बता दें कि एक साल से अधूरे वादों से आहत मृतक किसान नेता पप्पू सिंह के परिवार की महिलाएं सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठी थीं। मंगलवार शाम डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किसान नेताओं किसान नेता राजेंद्र सिंह, नवल सिंह पटेल, विवेक सिंह, दीपक मौर्या, विपिन यादव सहित मृतक परिवार के परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.