नवादा, मार्च 27 -- रजौली, निज संवाददाता ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से हाथी को खदेड़कर झारखंड राज्य के कोडरमा वन क्षेत्र की ओर भेज दिया गया है। हाथी के क्षेत्र से बाहर जाने के बाद जंगली इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से हाथी के हरदिया क्षेत्र में भ्रमण करने के कारण लोगों में भय का माहौल था और ग्रामीण रातभर जागकर अपनी सुरक्षा कर रहे थे। अब हाथी के दूसरे जिले की ओर चले जाने से लोगों में डर कम हुआ है। गौरतलब है कि एक दिन पहले हाथी ने प्रखंड की हरदिया पंचायत के सुअरलेटी गांव में एक युवक और एक भैंस की जान ले ली थी। सुअरलेटी गांव में हाथी ने सनोज भुइंया नामक युवक को अपनी सूंड से पटककर व बेरहमी से कुचल कर मार डाला था। साथ ही एक दुधारू भैंस को भी कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.