कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में झुंड से भटका एक जंगली हाथी इन दिनों लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। लोहाडंडा और पत्थलडीहा इलाके में हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की देर रात रात पत्थलडीहा पंचायत के स्लाइडीह गांव में हाथी ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। कई किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान नीरज कुमार यादव (पिता- जागेश्वर यादव) ने बताया कि हाथी ने उनके खेत में लगी जेठवा सब्जी, गन्ना, आम और नारियल के पेड़ों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं आसपास के किसानों की टमाटर समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।उत्पात मचा रहे हाथी, विभाग को जानकारी तक नहींस्थिति ऐसी हो गई है कि लोग कोडरमा मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने में भी डर महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर, वन विभाग के अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.