कोडरमा, अप्रैल 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झुंड से भटके एक हाथी का आतंक क्षेत्र में लगातार बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। बीती रात बेलकतरी गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर शाम इस भटके हाथी को लोहाडंडा मुख्य सड़क पर खुलेआम विचरण करते हुए देखा गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथी को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.