कोडरमा, मार्च 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत लोहाडंडा इलाके में पिछले सप्ताह दिनों से झुंड से भटका एक हाथी लगातार दहशत का कारण बना हुआ है। बेलकतरी रोड के आसपास हाथी का लगातार विचरण देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों किसान राजकुमार सिंह के खेत में लगे फसल के साथ-साथ सोलर प्लेट को भी हाथी ने पूरी तरह नष्ट कर दिया। शंभू पासवान के होटल को पूरी तरह तोड़ दिया। वहीं सोमवार की देर रात हाथी ने नौशाद आलम के खेत में घुसकर फसलों को बर्बाद कर दिया और उनके घर के खिड़की-दरवाजे तोड़ते हुए भारी नुकसान पहुंचाया।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जरूर जाता है, लेकिन वह बार-बार वापस सड़क और गांव की ओर लौट आता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर...