हजारीबाग, अगस्त 21 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के इरगा पंचायत अंतर्गत पूर्णाडीह में गुरुवार की रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के आसपास खेतों में लगी दर्जनों किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।ग्रामीणों के अनुसार, रातभर हाथी कभी खेत तो कभी जंगल की ओर जाता रहा और लगातार चकमा देता रहा। वन विभाग की टीम और ग्रामीण काफी देर तक हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर करने में जुटे रहे।काफी प्रयास के बाद सुबह होने से पहले हाथी समीप के जंगल में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के दोबारा गांव में ...