झुंडपुरा और चांद्रा फार्म में तेंदुए की दहशत, किसानों का खेतों की ओर जाना बंद
अमरोहा, मार्च 25 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव झुंडपुरा व चांद्रा फार्म में तेंदुए की दहशत बनी है। तेंदुए को क्षेत्र में लगातार देखे जाने से ग्रामीणों की नींद उड़ी है। ग्रामीणों के मुताबिक दो से तीन तेंदुए क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। वन अफसरों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए की धरपकड़ करने की मांग की गई है।ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए के डर से किसान अपने खेतों तक जाने से भी कतरा रहे हैं। जैसे ही शाम ढलती है, लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय तेंदुए की आहट और हलचल स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है। मंगलवार को स्थानीय निवासी मेजर सिंह ने इस बावत वन क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। मांग की कि वन विभाग मौके पर टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.