नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- राजस्थान के झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। छापोली गांव में कदम कुंड की ओर सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक साथ आठ मजदूरों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं, बिजली लाइन के पास निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।सड़क बनाने में जुटे थे मजदूर, तभी मशीन में दौड़ा करंट झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण का काम चल रहा था। यह सड़क कदम कुंड की ओर बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य के लिए मौके पर रोड़ी म...