झुंझुनूं के नेवी जवान मुंबई में फंदे पर लटके मिले; पत्नी और 2 बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे
जयपुर, अगस्त 17 -- झुंझुनूं जिले के ककराना गांव के रहने वाले भारतीय नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा (30), उनकी पत्नी और दो बच्चों की मुंबई में मौत हो गई। चारों के शव हाई सिक्योरिटी वाले नेवी नगर क्षेत्र के सरकारी आवास से बरामद हुए हैं। पूरणमल का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मुंबई पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पूरणमल की मौत फंदा लगाने से हुई है। वहीं उनकी पत्नी ओमा मेहरा (26), तीन साल के बेटे और दो महीने की बेटी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका है। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। फिलहाल हत्या, आत्मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.