नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में बिना लाइफ जैकेट बीच झील नाव में खड़े होकर हुड़दंग काटने पर हरियाणा के युवक का पालिकाध्यक्ष ने एक हजार का चालान कर दिया।रविवार को मल्लीताल में निरीक्षण पर निकलीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को झील में नाव में बिना लाइफ जैकेट युवक हुड़दंग काटता दिखा। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने पालिकाकर्मियों को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम बोट लेकर झील में गई और हुड़दंग काटने वाले पर्यटक को उठा लाई। पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल ने बताया कि बताने के बाद भी बीच झील बिना लाइफ जैकेट नाव में हुड़दंग काटने पर हरियाणा निवासी पर्यटक शनि के खिलाफ एक हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और गंदगी पर 2500 रुपये का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...