फरीदाबाद, फरवरी 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ी क्षेत्र स्थित सिरोही गांव के पास एक थार 100 फीट नीचे खाई में गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि थार चला रहा युवक और उसका दोस्त घायल हो गया। थार सवार सिरोही झील में नहाकर लौट रहे थे। थार चालक के स्टंट करने की बात आ रही है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, करनेरा की बालाजी कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा 15 वर्षीय सोहन अपने पड़ोस में रहने वाले विकास और हेमंत के साथ सिरोही गांव स्थित झील में नहाने गया था। वहां से लौटते वक्त अचानक थार गाड़ी सिरोही गांव की करीब 100 फीट नीचे खदान में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को...