उन्नाव, मार्च 11 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाईवे के बसीरतगंज के पास स्थित पुल से बसहा झील में मंगलवार शाम एक पचास वर्षीय महिला गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दही पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रस्सी के सहारे पानी में उतरी और सुरक्षित महिला को निकाल कर बाहर ले आई। गिरने की वजह से महिला का दाहिना हाथ जख्मी हो गया था। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मानसिक स्थिति खराब है। देर शाम तक पुलिस महिला की पहचान का प्रयास करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। महिला को देखने के लिए हाईवे पर राहगीरों का मजमा लग रहा। हाईवे पर कई वाहन सवार खड़ा कर महिला को देखने पहुंच गए। जिसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.