झीलवनिया गांव में दंपती को पीटा, प्राथमिकी
गोपालगंज, जून 6 -- कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के झीलवनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर विगत 30 मई की रात कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। झीलवनिया गांव के सुनील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनके ही पट्टीदार नीतू पांडेय, सुधीर पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय, निर्मल पांडेय, रामाधार पांडेय एवं छोटेलाल मिश्र सभी लाठी-डंडा एवं हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बचाने आई उनकी पत्नी मंजू देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया एवं उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.