झींझक-सिकंदरा नो-एंट्री मार्ग पर धड़ल्ले से निकल रहे डंपर
कानपुर, मई 23 -- मंगलपुर, संवाददाता। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आमजनमानस की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर 'नो-एंट्री' के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां दिन में डंपर झींझक की तरफ से आकर मंगलपुर तिराहे से रिहायशी इलाके से होकर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' लागू की गई है। इस नियम के तहत तय समय सीमा के भीतर बड़े वाहनों, खासकर डंपर आदि के निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद, प्रतिबंध को दरकिनार कर झींझक की तरफ से खाली डंपर दिन में नो-एंट्री के समय में मंगलपुर तिराहे के लिंक मार्ग से होकर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। डंपर चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.