कानपुर, मार्च 27 -- झींझक, संवाददाता। मोपेड सवार युवकों को पीछे आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे व गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सीएचसी ले गये, जहां मौजूद डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खानपुर रोड निवासी बलराम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अंश सिंह झींझक बाजार से दोपहर बाद अपने साथी भोलानगर निवासी कृष्णा गुप्ता के साथ मोपेड से वापस घर आ रहा था। नीमझाल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछल कर दूर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में अंश सिंह व कृष्णा गुप्ता की हालत गम्भीर देख सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मंगलपुर महेश दुबे ने आनन-फानन सीएचसी झींझक में भर्ती कराया। वहां मौजूद डा. शिरोमणि ...