चाईबासा, फरवरी 17 -- चाईबासा, संवाददाता। जमशेदपुर के उलीडीह निवासी शिवम कुमार प्रसाद ने झींकपानी थाना में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, पैसा और गाड़ी छीन कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। 15फरवरी 2026 को दर्ज मामले में कुशाल सिंह, पंकज अग्रवाल और राहुल को आरोपी बनाया गया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 14 फरवरी 2026 को शिवम कुमार प्रसाद के वाहन को उसके चालक पप्पू कुमार झींकपानी में सामान अनलोड कर बड़बिल लौट रहा था। उसी दौरान पंकज अग्रवाल और राहुल ने वाहन को रोक कर चालक पप्पू कुमार के साथ मारपीट करते हुए 55 सौ रुपए छीन लाये और वाहन को अपने कब्जे में लेकर चाइबासा की ओर लेकर भाग गए। दर्ज मामले में वाहन छीन कर ले जाने का कारण नहीं बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...