चाईबासा, सितम्बर 22 -- चाईबासा। झींकपानी के जोड़ा पोखर चामपिया पेट्रोल पंप स्थित टायर दुकानदार मोहम्मद अलाउद्दीन ने थाना में बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया कि 18 सितंबर 2025 को मोहम्मद अलाउद्दीन बाइक संख्या जेएच 06 कयु 1879 को रात के लगभग 10 बजे अपने झोपड़ी में टायर दुकान के पास खड़ा कर सोने के लिए चला गया ।सुबह 19 सितंबर को सो कर उठा तो बाइक को गायब पाया। इसके बाद इघर उघर खोजा गया बाइक नहीं मिली। 21 सितंबर2025 को झींकपानी थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.