झींकपानी के जय सिंह तुबिड के खिलाफ चेक बाउंस का शिकायतवाद न्यायालय में दर्ज
चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत छोटा नीमडीह निवासी अंकित कुमार शाह ने झीकपानी के दालकी गांव निवासी जय सिंह तुबिड के खिलाफ चेक बाउंस का शिकायतवाद दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, जय सिंह तुबिड ने गाड़ी खरीदने के लिए अंकित कुमार शाह से 2 लाख 70 हजार रुपये उधार लिए थे। तीन महीने में लौटाने का एकरारनामा किया गया था, जिसमें गाड़ी न देने पर वापस करने की शर्त थी। समय बीतने के बाद भी पैसा या गाड़ी नहीं लौटाई गई। 18 मई 2026 को दिए गए इंडसइंड बैंक के 2 लाख 70 हजार रुपये के चेक के क्लियर होने पर खाते में पैसे न होने से चेक बाउंस हो गया। नोटिस के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। अंकित कुमार शाह ने 22 जून 2026 को सीजेएम अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.