चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना के बड़ी बाजार मस्जिद मोहल्ला निवासी अमीना बानो ने बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी निवासी हाफिज रमीज असलम अली के खिलाफ धोखाधड़ी कर लगभग 13 लाख रुपये ठगी करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है। अमीना झींकपानी अंचल कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर अनुसेवी के पद पर कार्यरत है। 5 मई 2026 को सदर थाना में दर्ज मामले में बताया है कि हाफिज पेशे से मोलबी है और झाड़-फूंक के सिलसिले में घर आता था। वर्ष 2023 में हाफिज ने अलग-अलग बहाना बना कर 5 लाख 50 हजार रुपये ले लिया। इसी बीच एक जोड़ी सोने का झुमका भी बहला फुसलाकर कर जमीन दिलाने के नाम पर ले लिया। यह भी पढ़ें- 13-झींकपानी अंचल कार्यालय के महिला कर्मी से 13 लाख की ठगी इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। इसके बाद जमीन दिलाने के नाम पर नवंबर 2023 में ही अमीना के बैंक ...