चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा, संवाददाता। झींकपानी थाना अंतर्गत बेटेया आसुर गांव निवासी 10 वर्षीय कृष्णा मुंदुइया की मंझारी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंझारी के बारूसाइ गांव में रहकर बारूसाई स्कूल में ही कक्षा तीन में पढ़ता था। मृतक झींकपानी के बेटेया आसुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ जेनजेडा हाट से बारूसाईं लौट रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसके दोस्त को चोट नहीं लगी। कृष्णा को घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। गुरुवार को सदर थाना पु...