चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा,संवाददाता। झींकपानी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने पत्रकारों को दी। गिरफ्तार आरोपियों में डूगुद बुड़ीउली उर्फ़ कोंदा, सिदिऊ मुंडरी उर्फ़ कोंका और मंडरू उर्फ़ जम्बीरा गोप हैं, तीनों कुदापी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 6 मई 2026 को झींकपानी थाना में एक पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि अप्रैल माह में झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि जब वह घर में झाड़ू लगा रही थी तभी मौके का फायदा उठा आरोपियों ने घर के दरवाजे को अन्दर से बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजा गया प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.