देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पथरौल थाना पुलिस ने झिलुवा पुल के पास छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को पकड़ा। उसके पास से विभिन्न कंपनियों के 9 सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा 3 लाख 82 हजार 320 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद राशि को साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की जांच साइबर थाना में की गई, जिसमें साइबर क्राइम करने का पुष्टी होने के बाद उससे मामले के बारे में पूछताछ की गयी। साथ ही उसके पास से बरामद मोबाइल का संपर्क नंबर की जांच-पड़ताल की गयी तो कई साइबर आरोपियों से संर्पक होने का सबूत मिला। उसके बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को करीब 3:30 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.