देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 फर्जी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी सिम के माध्यम से साइबर ठगों के लिए ठगी की रकम की निकासी कर उन्हें पहुंचाने का काम करता था। एसपी सौरभ के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर 5 मार्च को साइबर थाना पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरौल थाना अंतर्गत ग्राम झिलुवा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है, जो फर्जी सिम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.