झिलमिल मेट्रो स्टेशन से अप्सरा बॉर्डर के बीच दो सिग्नल खत्म कर जीटी रोड को सिग्नल फ्री करने की तैयारी
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के झिलमिल मेट्रो स्टेशन से अप्सरा बॉर्डर के बीच जीटी रोड को सिग्नल फ्री बनाकर जाम मुक्त बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां तीन यू-टर्न बनाकर उनके जरिये यातायात संचालित करने का सुझाव दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे भी कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार, झिलमिल मेट्रो स्टेशन और चिंतामणि चौराहे पर स्थित दो ट्रैफिक सिग्नलों के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पर्यावरण प्रदूषण, ईंधन और समय की बर्बादी के साथ-साथ श्वास व मानसिक तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यह भी कहा गया है कि जाम के चलते एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं का आवागमन बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं व अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.