झिलमिल झील में विद्यार्थियों ने देखीं पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां
हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- वन्यजीव सप्ताह के तहत वन प्रभाग हरिद्वार के झिलमिल झील कंजर्वेशन रिजर्व रसियाबड़ में विद्यार्थियों के लिए विशेष बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार के विद्यार्थियों ने झील के प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार, प्राकृतिक आवास और संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के संयोजक अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को वन्यजीव सप्ताह के उद्देश्य और स्थानीय वन्यजीवों, पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- वन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.