झिरौली में नाले में गिरने से मजदूर की मौत
बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर। जिले के झिरौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नाले में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुल्तान अंसारी पुत्र अलाउद्दीन निवासी वार्ड नंबर-4, रजा नगर, बड़ी मस्जिद के पास, किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुल्तान अंसारी सोमवार शाम किच्छा से झिरौली क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने के कार्य के लिए पहुंचे थे। वह ठेकेदार कुन्दन पुत्र मोहन निवासी कठायतबाड़ा, बागेश्वर के अधीन कार्य कर रहे थे। मंगलवार सुबह झिरौली हाइडिल के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही झिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.