चक्रधरपुर, मार्च 28 -- राउरकेला। राउरकेला के झिरपानी स्थित कोयल नदी पर बने ब्रिज से एक युवती ने छलांग लगा दी। गंभीर रुप से घायल युवती को ईलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में एक युवती ने कोयल नदी पर बने झिरपानी ब्रिज से छलांग लगा दी। वह नदी में पत्थर पर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झिरपानी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को ईलाज के लिए राउरकेला सरकार अस्पताल में भर्ती करााया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन वह जराईकेला इलाके की रहने वाली बतायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...