चम्पावत, जून 26 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत झिरकुनी के देवी मंदिर में पांच दिवसीय देवी जागरण हवन की पूर्णाहुति के साथ पारायण हुआ। इस दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिलाओं ने देवी-देवताओं पर आधारित मंगल गीतों का गायन किया। पुरोहित रमेश चंद्र चौबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। देव डांगरों के अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन जोशी, शेखरानंद जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, राजेश जोशी, लोकमणि, नवीन चंद्र, अंबादत्त जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, सुरेश जोशी, केशव दत्त जोशी, पार्...