आदित्यपुर, फरवरी 12 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के झिमड़ी में गणेश गोराई के खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुआल के ढेरी से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन, तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया लपटें आसमान को छूने लगीं। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सके। दमकल टीम की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का आकलन है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.