एटा, मई 18 -- आदर्श ग्राम पंचायत झिनवार में डीजल एवं पेट्रोल बचाओं के लिए जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया। पंचायत के लोगों को डीजल पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा तथा आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को मजबूत करना रहा। क्षेत्र के 21 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त साप्ताहिक बाजार में व्यापार कर रहे दुकानदारों का भी सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत सचिव विपिन कुमार एवं ग्राम प्रधान कृष्णा उपाध्याय की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- ऊर्जा संरक्षण एवं कार पुलिंग को बढ़ावा देने पर म...