मेरठ, दिसम्बर 8 -- सरधना। झिटकरी में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने नवोदय स्टार ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क मेडिकल कैंप लगा। राठी भवन में लगे इस कैंप का नेतृत्व डॉ. विनोद कुमार सैनी ने किया, जिसमें ग्रामीणों ने जांच और दवाइयों का लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा प्रसाद मिश्रा और जेएनवी एल्युमिनी अध्यक्ष हरिओम सोम ने किया। ग्राम अध्यक्ष राकेश राठी के नेतृत्व में पौधरोपण भी किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक बृजेश सिंह, उमेश, नवोदय ग्लोबल स्पोर्ट्स के संस्थापक संस्कार चौहान ने सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.